: गुटबाजी में बंटी भाजपा में चेहरे बदलने से मिल सकती है मजबूती
Admin
Mon, Jun 13, 2022कुर्सी के मोहजाल में फंसे नेता जनता का भरोसा जीतने में कोसों दूर- दुर्ग में सोमवार को आयोजित यह संभागीय गरीब वंचित कल्याककारी योजनाओं का कार्यक्रम जिसमे खाली कुर्सियां पार्टी की सूरतेहाल बयां कर रही हैं। मंच पर मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित सारे दिग्गज नेता आसीन हैं,पूर्व मंत्री,राष्ट्रीय नेत्री राज्य सभा सांसद सहित तमाम पूर्व क्षेत्रीय विधायक भी और जिला अध्यक्ष भी मंचस्थ हैं। दुर्ग भिलाई में दो गुट में बटी भाजपा आज इसकी शिकार हो गई।
आठ जिलों के अध्यक्षों ने मिलकर भी नही भर पाए सभा मे लगाई गई कुर्सियां- दुर्ग में आयोजित गरीब वंचित कल्याण जनसभा में हजार भी लोग नही पहुंच पाए। मंच पर भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारियों, पूर्व मंत्रियों व विधायकों की उपस्थिति तो जरूर रही लेकिन कुर्सियां खाली रहीं। कार्यकर्ताओं ने लगता है भरोसा खो चुके हैं तभी तो संभागीय कार्यक्रम में कुर्सियां भर नही पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन