ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: केबीसी- बिग बी अमिताभ बच्चन का 80 वां जन्मदिन,सेट पर पहुंचे बेटे अभिषेक,पिता की आंखे हुईं नम

Admin

Wed, Oct 5, 2022

KBC: अमिताभ का 80वां बर्थडे, सेट पर पहुंचे अभ‍िषेक, देखकर रो पड़े बिग बी

मुम्बई-  कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर अमिताभ बच्चन का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट होगा. ये स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर, मंगलवार रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा. अभिषेक बच्चन की शो में सरप्राइज एंट्री होगी. इतना ही नहीं बिग बी इमोशनल होते हुए भी दिखेंगे. अमिताभ कौन ही बात पर भावुक हुए हैं इसका खुलासा शो टेलीकास्ट होने पर होगा. [caption id="attachment_3663" align="alignnone" width="300"] बिग बी अमिताभ बच्चन व बेटे अभिषेक बच्चन (फ़ोटो).[/caption] सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस साल 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे. सबके चहेते बिग बी के बेमिसाल 80 साल पूरे करने पर जश्न तो बनता है. कौन बनेगा करोड़पति 14 के मंच पर इसके लिए शानदार सरप्राइज प्लान किया गया है. ये ऐसा सरप्राइज है जो फैंस के लिए भी बड़ी ट्रीट होगी. केबीसी-14 में सेलिब्रेट होगा अमिताभ का जन्मदिन अमिताभ के बर्थडे को खास बनाने किए केबीसी 14 में जया और अभिषेक बच्चन गेस्ट बनकर आएंगे. ये पहली बार होगा जब जया बच्चन इस शो का हिस्सा बनेंगी. अभिषेक बच्चन पहले भी कई मौकों पर केबीसी में नजर आए हैं. अमिताभ की जया और अभिषेक संग फोटो सोनी टीवी के इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई है. जिसमें अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर फैंस से मुबारकबाद भेजने को कहा गया है. जिसकी विशेज बेस्ट होंगी उसे केबीसी शो में दिखाया(साभार सोशल मीडिया).  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें