: भारत ने घुसकर मारा,पाकिस्तान में मची तबाही,ऑपरेशन सिंदूर किया नापाक इरादों को निस्तनाबूत
नेशनल (दिल्ली)- Operation SINDOOR - नापाक इरादों को निस्तनाबूत करने और माताओं बहनों के सिंदूर का बदला लेने भारत की सेना ने शुरुवात कर दी है। बुधवार की रात पाकिस्तान में घुसकर जो तबाही भारतीय सेना ने की वह पूरी दुनिया के लिए सबक है। सबक है उन नापाक इरादों को जिन्होंने धोखे से हमारे भारतीय टूरिस्टों को टारगेट कर मौत के घाट उतारा था। पहलगाम में 28 लोगों को उनके पत्नियों के सामने गोली मार कर की गई हत्या का बदला भारत ने लिया है। रात में पाकिस्तान में घुसकर कोहराम मचाकर पाकिस्तान की नींद हराम कर भारत के सैन्य बलों ने साहस व बहादुरी का कार्य किया है।
ऑपरेशन सिंदूर उन बहनों को समर्पित किया गया जिनके मांग का सिंदूर पहलगाम हमले में मिटा दिया गया था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस व सूझबूझ का परिणाम ही है जो पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब दिया गया। पाकिस्तान जो कि आतंकवाद का पर्याय है उसके नापाक मनसूबे को निस्तनाबूत करके वहां तबाही मचाई गई। उन मस्जिदों को खाक किया गया जहां आतंकवादी पनाह लेकर अपनी रणनीति बनाते थे। इस वक्त पाकिस्तान दहशत में है,वहां के नागरिक अब पाकिस्तानी सरकार को कोस रहे हैं कि उसने भारत से पंगा क्यों लिया।
सूत्रों की माने तो अभी यह ट्रायल है आगे और बहुत कुछ होना बाकी है। भारत सरकार ने इसी संदर्भ में भारतीय सभी राजनैतिक दलों की एक बैठक बुलाकर सभी को विश्वास में लेकर कार्य को अंजाम देने वाली है। यह अब तक का एक सुदृढ व आपातकाल की बैठक होगी जो सैन्य बलों का मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगी। पीएम मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व एन एस ए प्रमुख अजित डोभाल की रणनीति कारगर साबित हुई जो सप्ताह पूर्व की गई थी। पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला करके दुश्मनों को यह बता दिया गया है कि अब तुम्हारी खैर नही है। भारत के सैन्य बलों का मान बढ़ाने हर भारतीय को उनका सपोर्ट करने शौर्य जुलूस निकालना चाहिए और ईश्वर से प्रार्थना करना चाहिए कि उन्हें और हिम्मत के साथ बल प्रदान करे ताकि राक्षसों का दमन हो सके। यही समय है जब पाकिस्तान को टुकड़ों में विभक्त किया जा सकता है और पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिलाकर अखंड भारत की शुरुवात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन