हवाई अड्डों पर एलर्ट जारी : देश के 24 एयरपोर्ट पर उड़ाने रहेंगी प्रभावित,उड्डयन विभाग ने लिया निर्णय
Editor
Fri, May 9, 2025
Battle of Indo-Pak । नेशनल/ (दिल्ली)-
देश में हाई एलर्ट के बीच हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उड्डयन विभाग ने यह निर्णय लिया है । भारत की सीमा पर पाकिस्तान बौखला कर अटैक कर रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह से जबाबी कारवाई की है उससे पाकिस्तान पूरी तरह से हिल गया है।
यह निर्णय हवाई मार्ग के रास्ते हो रहे युद्ध को देखकर लिया गया है। उड्डयन विभाग ने देश की हालत व एलर्ट को देखकर 24 एअरपोर्ट की उड़ानों को 15 मई तक स्थगित कर दिया है। यात्रियों को अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए एहतियात बरतना जरूरी है।
इस वक्त जो तनाव दोनों देशों के बीच बढ़ रहा है उसके कारण एलर्ट जारी किया गया है। हालांकि भारत की सेना पूरी तरह से मुस्तैद है और पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है। कृपया सभी हवाई यात्री ध्यान दें कि 15 मई तक हवाई सफर पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन