: बड़ी खबर-बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता की मौत, पार्टी में शोक की लहर,सीएम ने दी श्रद्धांजलि
Admin
Sun, Sep 11, 2022इंदौर- मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का रविवार शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार,उमेश को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई, शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था,इलाज के दौरान ही उमेश शर्मा का शाम को निधन हो गया।
[caption id="attachment_3253" align="aligncenter" width="300"]
प्रवक्ता उमेश शर्मा फ़ोटो:सोशल मीडिया[/caption]
प्रवक्ता उमेश शर्मा फ़ोटो:सोशल मीडिया[/caption]
गुजरात दौरे से लौटे थे उमेश शर्मा
मालूम हो कि अभी हाल ही में पार्टी ने उमेश शर्मा को गुजरात की जिम्मेदारी दी थी। वे बीते दिनों उमेश शर्मा गुजरात दौरे पर गये थे। पार्टी प्रचार के बाद वह वापस मध्य प्रदेश लौटे थे। इस बीच रविवार की सुबह उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
[caption id="attachment_3251" align="aligncenter" width="300"]
अस्पताल में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान,मृत उमेश शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर,शोक सन्तिप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए[/caption]
अस्पताल में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान,मृत उमेश शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर,शोक सन्तिप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए[/caption]
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शोक जताया है। शिवराजसिंह चौहान को उमेश शर्मा के निधन की खबर तब मिली, जब वे इंदौर में जैन समाज के क्षमावाणी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उमेश शर्मा के निधन पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उनका आकस्मिक निधन पीड़ादायक है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1568984356622069760?t=eTPRBTKesrYn8etrhjFLLQ&s=19
विज्ञापन
विज्ञापन