: दिल्ली झड़ौदा वार्ड के विशाल जनसमूह में गरजे मनोज तिवारी,बृजेश राय को लोगों ने जिताने का लिया संकल्प,पूर्वांचलियों ने भरी हुंकार
Admin
Sun, Nov 27, 2022
[caption id="attachment_3926" align="aligncenter" width="300"]
झड़ौदा वार्ड में भाजपा की जनसभा में उपस्थित जनसमूह(फ़ोटो)[/caption]
झड़ौदा- दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने झड़ौदा से पार्षद प्रत्याशी बृजेश राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.यह जनसभा झड़ौदा विलेज पुलिस चौकी के पास आयोजित की गई थी.उत्तरप्रदेश व बिहार के हजारों लोग उपस्थित रहे.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को गुमराह करने का किया काम - मनोज तिवारी
भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि,दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता को ठगने के अलावा और कुछ नही किया.उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि,इनके मंत्री जेल में भी घुसपैठ कर ऐशोआराम कर मसाज करा रहे हैं.टिकट वितरण में स्ट्रिंग ऑपरेशन में पैसे के लेनदेन में पकड़े जाते हैं.विधायक मंत्री क्षेत्र के विकास के अलावा और सब कुछ करते हैं धन उगाही इनका मुख्य एजेंडा बन गया है.उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली,पानी फ्री करने का झूठा वादा कर दोनों मूलभूत सुविधाओं पर विराम लगाने और जनता को इसके नाम पर ठगने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है.
एमसीडी अब स्वतंत्र हो गई है,आत्मनिर्भर हो गई है-
भाजपा नेता तिवारी ने कहा कि, जब से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई है तब से भारत का डंका वैश्विक स्तर पर बजने लगा है.नया बदलाव हुआ है. .देश मे एक नागरिक और एक कानून की किसी ने पक्षकारिता की तो वे हमारे देश के पीएम मोदी ने किया.दिल्ली तीन टुकड़ों में बंट कर निगम की लड़ाई लड़ती थी लेकिन भाजपा की देन है कि अब दिल्ली बंटी हुई दिल्ली नही,बल्कि एकता के सूत्र में बंधकर एक हो गई है.अब निगम की शक्ति बढ़ गई,मेयर अब मुख्यमंत्री की पावर रखेगा.यह भाजपा की देन है दिल्ली के विकास के लिए. पहले बजट के लिए राज्य सरकार पर निर्भर रहना पड़ता था,अब एमसीडी परतंत्र नहीं बल्कि स्वतंत्र व आत्मनिर्भर हो गई है.अब बजट के लिए किसी का मुंह ताकना नही पड़ेगा बल्कि मेयर ही इतना ताकतवर हो जाएगा कि निगम का स्वतः का बजट ही तगड़ा रहेगा जिससे वार्ड का विकास तेजी से होगा.उन्होंने कहा कि बृजेश राय ही सिर्फ प्रत्याशी नहीं हैं ,भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी है इसलिए झरोदा सीट को हम प्रचंड मतोंं से जीत रहे हैं. उन्होंने वार्ड 10 के प्रत्याशी बृजेश राय का हाथ उठाकर लोगों के समक्ष जीत दर्ज कराने का नारा बुलंद किया.
[caption id="attachment_3927" align="aligncenter" width="300"]
पार्षद प्रत्याशी बृजेश राय के साथ सांसद मनोज तिवारी(फ़ोटो मंच का)[/caption]
सेंट्रल स्कूल के साथ साथ मूक बधिरों का खुलेगा हॉस्टल,बनेगा डेली हाट-
मनोज तिवारी ने कहा कि यहां सेंट्रल स्कूल के साथ-साथ गूंगे बहरों केे लि हॉस्टल भी हम खोल रहे हैंं तथा साथ ही डेली हाट भी बनेगा ताकि स्थानीय लोगों को अन्यत्र कहीं जाने की जरूरत नही पड़ेगी.साथ ही साथ पार्टी सत्ता द्वारा किये गए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डालते हुए छठ पूजन को भी नया रूप देने की बात कही.पूर्वांचल की आवाज का शंखनाद करते हुए पूर्वांचलियों को एकजुट होने का व जीत दर्ज कराने की भी गुहार मनोज तिवारी ने लगाई.कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्थानीय बीजेपी लीडर व भोजपुरी परिषद के प्रमुख लोग उपस्थित रहे.
[caption id="attachment_3928" align="aligncenter" width="300"]
झड़ौदा में जनसभा में उपस्थित जनसमूह(फ़ोटो)[/caption]
नेता नही बेटा बनकर करूंगा काम,मुझ पर बेझिझक करें भरोसा,मैं साधारण परिवार का,मेरा कोई आपराधिक नहीं रिकार्ड-बृजेश राय
[caption id="attachment_3935" align="aligncenter" width="300"]
बृजेश राय भाजपा प्रत्याशी झड़ौदा (फ़ोटो)[/caption]
झड़ौदा वार्ड के भाजपा प्रत्याशी बृजेश राय ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरा कोई आपराधिक रिकार्ड नही है,मुझ पर कोई भी केस थानों में दर्ज नही है क्योंकि मैं एक साधारण परिवार का सदस्य हूँ. उन्होंने कहा कि मैं कोई नेता नहीं बल्कि आपके बीच का ही एक बेटा हूँ, मैं नेता नहीं बल्कि आपका बेटा बनकर काम करूंगा.उन्होंने विरोधी प्रत्याशी पर भी तंज कसा और कहा कि मैं एक साधारण सहज व कार्य करने वाला एक आम कार्यकर्ता हूँ, जिसका मकसद सिर्फ क्षेत्र का और जनता के कार्यों को करने का है.जो विकास कार्य नही हुए वो सभी संबंधित विकास कार्य कराने का वादा बृजेश राय ने किया.जनता ने इस बात पर तालियां बजाते हुए उनका समर्थन किया.महिलाओं की उपस्थिति भी बहुतायत रही.इस जनसभा में अच्छी खासी हजारों की भीड़ जुटी.वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के स्वच्छता अभियान प्रभारी दीपक गुप्ता ने भी बैठक लेकर जीत की रणनीति बनाई तथा समाज के वरिष्ठ लोगों का विश्वास हासिल करने सभी समाज के लोगों की बैठक बृजेश राय के साथ कराई.
झड़ौदा वार्ड में भाजपा की जनसभा में उपस्थित जनसमूह(फ़ोटो)[/caption]
झड़ौदा- दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने झड़ौदा से पार्षद प्रत्याशी बृजेश राय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.यह जनसभा झड़ौदा विलेज पुलिस चौकी के पास आयोजित की गई थी.उत्तरप्रदेश व बिहार के हजारों लोग उपस्थित रहे.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को गुमराह करने का किया काम - मनोज तिवारी
भाजपा नेता व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि,दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता को ठगने के अलावा और कुछ नही किया.उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि,इनके मंत्री जेल में भी घुसपैठ कर ऐशोआराम कर मसाज करा रहे हैं.टिकट वितरण में स्ट्रिंग ऑपरेशन में पैसे के लेनदेन में पकड़े जाते हैं.विधायक मंत्री क्षेत्र के विकास के अलावा और सब कुछ करते हैं धन उगाही इनका मुख्य एजेंडा बन गया है.उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली,पानी फ्री करने का झूठा वादा कर दोनों मूलभूत सुविधाओं पर विराम लगाने और जनता को इसके नाम पर ठगने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है.
एमसीडी अब स्वतंत्र हो गई है,आत्मनिर्भर हो गई है-
भाजपा नेता तिवारी ने कहा कि, जब से नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई है तब से भारत का डंका वैश्विक स्तर पर बजने लगा है.नया बदलाव हुआ है. .देश मे एक नागरिक और एक कानून की किसी ने पक्षकारिता की तो वे हमारे देश के पीएम मोदी ने किया.दिल्ली तीन टुकड़ों में बंट कर निगम की लड़ाई लड़ती थी लेकिन भाजपा की देन है कि अब दिल्ली बंटी हुई दिल्ली नही,बल्कि एकता के सूत्र में बंधकर एक हो गई है.अब निगम की शक्ति बढ़ गई,मेयर अब मुख्यमंत्री की पावर रखेगा.यह भाजपा की देन है दिल्ली के विकास के लिए. पहले बजट के लिए राज्य सरकार पर निर्भर रहना पड़ता था,अब एमसीडी परतंत्र नहीं बल्कि स्वतंत्र व आत्मनिर्भर हो गई है.अब बजट के लिए किसी का मुंह ताकना नही पड़ेगा बल्कि मेयर ही इतना ताकतवर हो जाएगा कि निगम का स्वतः का बजट ही तगड़ा रहेगा जिससे वार्ड का विकास तेजी से होगा.उन्होंने कहा कि बृजेश राय ही सिर्फ प्रत्याशी नहीं हैं ,भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रत्याशी है इसलिए झरोदा सीट को हम प्रचंड मतोंं से जीत रहे हैं. उन्होंने वार्ड 10 के प्रत्याशी बृजेश राय का हाथ उठाकर लोगों के समक्ष जीत दर्ज कराने का नारा बुलंद किया.
[caption id="attachment_3927" align="aligncenter" width="300"]
पार्षद प्रत्याशी बृजेश राय के साथ सांसद मनोज तिवारी(फ़ोटो मंच का)[/caption]
सेंट्रल स्कूल के साथ साथ मूक बधिरों का खुलेगा हॉस्टल,बनेगा डेली हाट-
मनोज तिवारी ने कहा कि यहां सेंट्रल स्कूल के साथ-साथ गूंगे बहरों केे लि हॉस्टल भी हम खोल रहे हैंं तथा साथ ही डेली हाट भी बनेगा ताकि स्थानीय लोगों को अन्यत्र कहीं जाने की जरूरत नही पड़ेगी.साथ ही साथ पार्टी सत्ता द्वारा किये गए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डालते हुए छठ पूजन को भी नया रूप देने की बात कही.पूर्वांचल की आवाज का शंखनाद करते हुए पूर्वांचलियों को एकजुट होने का व जीत दर्ज कराने की भी गुहार मनोज तिवारी ने लगाई.कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्थानीय बीजेपी लीडर व भोजपुरी परिषद के प्रमुख लोग उपस्थित रहे.
[caption id="attachment_3928" align="aligncenter" width="300"]
झड़ौदा में जनसभा में उपस्थित जनसमूह(फ़ोटो)[/caption]
नेता नही बेटा बनकर करूंगा काम,मुझ पर बेझिझक करें भरोसा,मैं साधारण परिवार का,मेरा कोई आपराधिक नहीं रिकार्ड-बृजेश राय
[caption id="attachment_3935" align="aligncenter" width="300"]
बृजेश राय भाजपा प्रत्याशी झड़ौदा (फ़ोटो)[/caption]
झड़ौदा वार्ड के भाजपा प्रत्याशी बृजेश राय ने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि मेरा कोई आपराधिक रिकार्ड नही है,मुझ पर कोई भी केस थानों में दर्ज नही है क्योंकि मैं एक साधारण परिवार का सदस्य हूँ. उन्होंने कहा कि मैं कोई नेता नहीं बल्कि आपके बीच का ही एक बेटा हूँ, मैं नेता नहीं बल्कि आपका बेटा बनकर काम करूंगा.उन्होंने विरोधी प्रत्याशी पर भी तंज कसा और कहा कि मैं एक साधारण सहज व कार्य करने वाला एक आम कार्यकर्ता हूँ, जिसका मकसद सिर्फ क्षेत्र का और जनता के कार्यों को करने का है.जो विकास कार्य नही हुए वो सभी संबंधित विकास कार्य कराने का वादा बृजेश राय ने किया.जनता ने इस बात पर तालियां बजाते हुए उनका समर्थन किया.महिलाओं की उपस्थिति भी बहुतायत रही.इस जनसभा में अच्छी खासी हजारों की भीड़ जुटी.वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के स्वच्छता अभियान प्रभारी दीपक गुप्ता ने भी बैठक लेकर जीत की रणनीति बनाई तथा समाज के वरिष्ठ लोगों का विश्वास हासिल करने सभी समाज के लोगों की बैठक बृजेश राय के साथ कराई.विज्ञापन
विज्ञापन