: शिष्य के अज्ञान तिमिर को हर लेता है गुरु के ज्ञान पुंज का प्रकाश-हेरिटेज स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह में बोले सांसद विजय बघेल,किया शिक्षकों का सम्मान
Admin
Mon, Sep 5, 2022
दुर्ग भिलाई- गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है गढि गढ़ि काढ़े खोट, अंदर हाथ संभार दे बाहर बाहर चोट. (हेरिटेज स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह).......
गुरु शिष्य परंपरा पुरातन संस्कृति व संस्कारों की संवाहक है। गुरु, शिष्य को उसी प्रकार संवारता है जिस प्रकार एक कुम्हार अपने घड़े को बाहर से चोट (थाप) देकर अंदर सहारा देकर सँवारता है। उसी प्रकार शिक्षक (गुरु) भी बच्चों यानी विद्यार्थियों के अज्ञानतरूपी अंधकार का हरण करता ही और ज्ञान रूपी प्रकाश देने का काम करता है। शिक्षक ही समाज का निर्माता है। आज हम उन्ही शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मना रहे हैं। उक्त वाक्य दुर्ग के सांसद विजय बघेल के हैं जो कि शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद बघेल ने स्कूल के शिक्षकों का प्रशस्तिपत्र व अन्य उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। [caption id="attachment_2992" align="aligncenter" width="300"]
अपने उद्गार व्यक्त करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल[/caption]
शिक्षक दिवस भारतीय संस्कृति के संवाहक,प्रख्यात शिक्षाविद महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति थे,उनके जन्मदिवस 5 सितंबर के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उक्त अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रांगण को सजाकर शिक्षकों के सम्मान में गीत गाये,शिक्षक सम्मान नाटिका की प्रस्तुति देकर सभी शिक्षकों व विद्यालय प्रबंधन को सम्मान पुष्पगुच्छ भेंट किया।
[caption id="attachment_2993" align="aligncenter" width="300"]
मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की प्रिंसीपल मनप्रीत फूलमाली[/caption]
इन शिक्षकों का हुआ विशेष सम्मान- हेरिटेज के होनहार उन शिक्षकों का शिक्षक दिवस पर विशेषरूप से सम्मान किया गया जो विगत दस वर्षों से शिक्षा व अपने कौशल से विद्यार्थियो के अज्ञानता रूपी अंधकार का हरण कर ज्ञान रूपी प्रकाश दे रहे थे,उनमें विशेष रूप से शिक्षक रचना निगम,वेरुनिका डेनियल,गायत्री विश्कर्मा,नीलू चंद्राकर एवं उमाशंकर पाण्डेय को राष्ट्र उत्कृष्ठ सेवा सम्मान से नवाजा गया।
[caption id="attachment_2989" align="aligncenter" width="300"]
हेरिटेज स्कूल में शिक्षक सम्मान देते दुर्ग सांसद विजय बघेल[/caption]
स्कूल प्रबंधन व मुख्यातिथि के हाथों ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ सम्मान पाने के बाद शिक्षकों ने अपने उद्बोधन में विद्यालय प्रबंधन व उनकी शिक्षानीति की सराहना करते हुए विद्यालय की गुणवत्ता का बखान कर विद्यार्थियों को प्रखर व राष्ट्रहितार्थ सोच पैदा करने एवं भारत के सुनहरे भविष्य के रूप में तैयार होने के साथ पढाई के सकारात्मक माहौल प्रदान किये जाने पर प्रकाश डाला। सभी विद्यार्थी अति प्रसन्न व उत्साहित नजर आए।
प्रबंधन ने शिक्षक दिवस पर दी बधाई- हेरिटेज स्कूल के डायरेक्टर व भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश समिति छत्तीसगढ़ के सदस्य व दुर्ग राजनांदगांव जिला प्रभारी बृजमोहन उपाध्याय,संयुक्त सचिव उमाकान्त मिश्र ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं व उनके सम्मान में शिक्षक के समाज व विद्यार्थियों के निर्माण में दे रहे योगदान की सराहना की है। प्राचार्य मनप्रीत फूलमाली ने सभी का आभार जताया और बच्चों को आगे बढ़ने व उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना अपनी शिक्षकीय टीम की तरफ से दी । इस अवसर पर स्कूल के क्वार्डिनेटर एस राजीव सक्रिय कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रहे। स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर मनीष व दीप्ति तिवारी ने दूरभाष से शुभकामना संदेश प्रेषित किए।
[caption id="attachment_2990" align="aligncenter" width="274"]
शिक्षकों का किया गया सम्मान[/caption]
उपस्थित अतिथियों का हुआ स्वागत - बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश बिचपुरिया, जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह व शिवाजी सिंह का भी स्वागत सम्मान स्कूल की तरफ से किया गया।
[caption id="attachment_2991" align="aligncenter" width="300"]
हेरिटेज में उपस्थित अतिथिगण व शाला प्रबंधक[/caption]
विज्ञापन
विज्ञापन