: राहुल अभी भी फंसा है बोरबेल में, रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी
Admin
Sun, Jun 12, 2022
रायपुर(छत्तीसगढ़)- दुआओं के असर से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है,ईश्वर की प्रार्थना में इतनी शक्ति होती है कि हर बड़ी बाधा मुस्कुरा कर पीछे हट जाती है। इस वक्त आपके दुआओं की जरूरत है 10 वर्षीय राहुल के लिए।
जांजगीर - चांपा जिले के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में 60 फिट गहरे बोरबेल में गिरे 10 वर्षीय बालक राहुल को सुरक्षित निकालने जिला प्रशासन संघर्ष कर रही है। लगभग 40 घण्टे हो चुके हैं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना स्थल पर जिला कलेक्टर एसपी समेत जिला प्रशासन की टीम जरूरी उपकरणों व सामानो सहित मौजूद हैं।
शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे से फंसा है बोरबेल में- बता दें कि राहुल शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे बोरबेल में गिरा था और अभी तक वहीं है। हालांकि कैमरे से उस पर नजर रखी जा रही है,खा-पी भी रहा है और परिजनों की आवाज भी सुन रहा है। अभी तक 8 से 10 आक्सीजन सिलेंडर खाली हो चुके हैं। एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की भी टीम लगी है बचाव प्रयास में।
आज सुबह राहुल को दिया गया केला व ग्लूकोज - राहुल को आज तड़के केला व ग्लूकोज रस्सी के सहारे भेजा गया। पाइप से आक्सीजन पहुंचाई गई । राहुल की हरकत पर नजर रखी जा रही है । पत्थर व चटटान होने के कारण लग रहा है समय।
सीएम ने राहुल की सलामती के लिए किया ट्वीट लोगों से कहा करें प्रार्थना- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस घटना पर पूरी नजर रखी हुई है। पल पल का अपडेट ले रहे हैं, किसी भी तरह सलामती पूर्वक राहुल को बोर्बेल्स से निकाल ले आने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने जनमानस से भी अपील की कि आइए, हम सब मिलकर ईश्वर से राहुल की कुशलता और बचाव अभियान की सफलता की प्रार्थना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन