ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: यूपीए समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार डॉ सिन्हा का छत्तीसगढ़ दौरा : भिलाई में हुई थी शादी,छत्तीसगढ़ से है पुराना रिश्ता

      मुख्य विंदु प्रेस वार्ता के - डॉ यशवंत सिन्हा            छत्तीसगढ़ में समर्थन जुटाने प्रवास पर..

  • यूपीए राष्ट्रपति उम्मीदवार डॉ यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
  • पत्रकार वार्ता को संबोधित कर कही बड़ी बात
  • छत्तीसगढ़ के भिलाई में भाटों बनकर आये थेडॉ यशवंत सिन्हा, छत्तीसगढ़ से है पुराना रिश्ता
  • रबर स्टम्प व खामोश राष्ट्रपति की जरूरत नहीं
  • अग्निपथ नेशनल सिक्योरिटी नही है। ये सेना भी नही है, पार्लियामेंट की समिति है।अग्निपथ योजना देश के लिए उचित नहीं है।
    रायपुर- उपरोक्त बातें शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास में    पहुंचे यूपीए समर्थित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारडॉ यशवंत    सिन्हा ने एक पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान प्रदेश के       मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम व      पीएल पुनिया उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में अपने पक्ष में समर्थन जुटाने आये यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं यहां समर्थन जुटाने आया हूँ,और मिलेगा भी यही उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ,राष्ट्रपति एक गरिमा का पद है,इसके लिए चुनाव की जरूरत ही नही पड़नी चाहिए। राष्ट्रपति को खामोश या रबर स्टम्प कतई नही होना चाहिए।खामोश राष्ट्रपति संवैधानिक अधिकारों को सही से राष्ट्रहित में प्रयोग नही कर सकता। सत्ता चाहती तो चुनाव की जरूरत ही नही पड़ती। विपक्ष दल ने जब मुझसे राष्ट्रपति बनने की इच्छा पूँछी तो मैंने हां कर दिया,बाद में सत्ता दल ने भी अपना अलग से कंडिडेट उतार दिया। इसलिए चुनावी विसात विछ गई। उन्होंने आगे कहा कि आज ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो अपने संवैधानिक अधिकारों व दायित्यों का निर्वहन करे। खामोश राष्ट्रपति देश हित मे नही होगा।  मुझे लगता है कि उन दायित्वों का निर्वहन मैं अच्छे से कर सकता हूँ। यूपीए राष्ट्रपति उम्मीदवार सिन्हा ने कहा कि यहाँ बड़ी उम्मीद लेकर आया हूँ,मुझे विश्वास है कि मेरी उम्मीद पूरी होगी।

छत्तीसगढ़ में भांटो बनकर आये थे यशवंत सिन्हा, पुराना है यहां से नाता- उन्होंने कहा कि मेरा छत्तीसगढ़ से वर्षों पुराना रिश्ता रहा है।मेरी यहां बारात आई थी,मेरी शादी भिलाई में ही संपन्न हुई है,इसलिए यहां से नाता मेरा पुराना है। मुझे पूरा विश्वास है कि यहां से पूरा समर्थन मिलेगा। भिलाई को याद कर कहा कि मेरी शादी यहीं हुई। 

  1. अग्निपथ पर पूंछे गए सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना उचित नही है। देश के युवाओं ने जो विरोध प्रदर्शन किया उसी से सरकार को समझना चाहिए की युवाओं को कैरियर चाहिए मजाक नहीं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ नेशनल सिक्योरिटी नही है,ये सेना भी नही है,पार्लियामेंट की एक समिति है। उन्होंने आगे कहा कि धारा 124 खत्म कर देना चाहिए। आगे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वह सिद्धांतों वाली भाजपा नही रही,जिसका मैं सदस्य हुआ करता था।  अब तो पी एम के इशारे पर कठपुतलियों का गेम चलाया जा रहा है,इसी संदर्भ में ED कार्रवाई किया जाना बताया। सीएम भूपेश बघेल ने समर्थन का विश्वास जता दिया है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें