ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में गिल्ली डंडा खेले महापौर,बच्चों के बीच पारंपरिक खेल के प्रति किया उत्साहवर्धन

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में शामिल हो रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे महापौर महापौर ने सिक्का उछलकर कराया टॉस ,बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान,खेल का हुआ उत्साह दुगुना: [caption id="attachment_3889" align="aligncenter" width="300"] दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल टॉस करते हुए (फ़ोटो)[/caption]  दुर्ग - नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल  पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम पहुंचे। नगरीय क्षेत्र छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का स्वयं खेल में शामिल होकर उत्साहवर्धन किया। महापौर ने कहा कि मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल आवश्यक है वहीं जहां छत्तीसगढ़ी परंपरा से जुड़े हुए खेल को खेलने का मौका मिले तो लोगों के लिए इसका उत्साह और भी बढ़ जाता है। महापौर ने मिनी स्टेडियम खेल मैदान पर नगरीय क्षेत्र छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के आयोजन में पहुंचे और खेल में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन सभी जिलों में किया जा रहा है वही इस खेल को लेकर शहर क्षेत्र के नागरिक काफी उत्साहित हैं। शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने जनप्रतिनिधियों व बच्चों के साथ छत्तीसगढ़िया खेल का गिल्ली डंडा खेलकर खूब लुत्फ उठाया और जमकर खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। [caption id="attachment_3890" align="aligncenter" width="300"] गिल्ली डंडा में हाथ आजमाते महापौर दुर्ग (फ़ोटो([/caption] इस मौके पर जलकार्य प्रभारी सजंय कोहले,खेलखुद एवं शिक्षा विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज,कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, मौजूद रहें। नगर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल में खिलाड़ी 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेल जिसमें पिट्टुल, गिल्ली डंडा, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्लस, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद का खेल शामिल है। लोग पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम खेल मैदान में पहुंचकर और खेलकर खूब आनंद ले रहे हैं।महापौर ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की अपनी परम्परा और पहचान है। इन खेलों के माध्यम से हमें अपनी जड़ों की तरफ फिर से लौटने का मौका मिला है। यहां की संस्कृति के साथ-साथ खेले जाने वाले ये पारम्परिक खेल बहुत महत्व रखते हैं। शहर व गांव में इस तरह के आयेाजन होने से एक बार फिर इन खेलों की पहचान बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ी इन्हें जान पायेगी।खेल मैदान में मौजूद रहे वार्ड नोडल अधिकारी आसामा डहरिया,भारती ठाकुर,श्वेता महलवार,विकास दमाहे,करण साहू सहित अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें