ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

: किसान नेता योगेश तिवारी के साथ सैकड़ों सनातनी किसान पहुंचेंगे धर्म सभा स्थल रायपुर,आज है विशाल हिन्दू धर्म सभा.

किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में बेमेतरा विधानसभा के सैकड़ों सनातनी धर्म संसद समारोह में होंगे शामिल- [caption id="attachment_4179" align="aligncenter" width="300"] योगेश तिवारी किसान नेता बेमेतरा[/caption] बेमेतरा- प्रदेश के चारों दिशाओं से निकली हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा का राजधानी रायपुर के रावण भाटा मैदान में आज एकत्रीकरण कर धर्म संसद का शंखनाद होगा.इस अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता योगेश तिवारी सैकड़ों सनातनियो के साथ राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। बता दें कि,योगेश तिवारी छात्र जीवन से ही समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने उनके हितों का संरक्षण व अधिकार दिलाने के साथ ही हिन्दू समाज के एकत्रीकरण के लिए जनजागरण करते रहे हैं.आज भी सामाजिक चिंतक के रूप में प्रदेश भर में उनकी जीवटता की चर्चा होती है.इस धर्म सभा मे एक मजबूत स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी बन कर कार्य कर रहे हैं.हर संभव सहयोग योगेश तिवारी का देखा जा रहा है.किसानों के जनप्रिय नेता के रूप में भी बेमेतरा और आसपास क्षेत्रों में उनकी छवि बनी हुई है. बता दें कि,योगेश तिवारी की ओर से सनातन धर्म सभा समापन के आयोजन में प्रदेशभर से जुटने वाले सनातनियो के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है । इस अवसर पर किसान नेता ने कहा कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर निकली यह यात्रा प्रदेश के 34 जिलों से होकर रायपुर आ रही है । जिसका उद्देश्य से सनातनियो के बीच संगत एवं पंगत के माध्यम से संगठित हिंदू समाज प्रगटीकरण कर हिंदू भाव जागृत करना है । समाज में बढ़ती हुई विषमता, भेदभाव जनसंख्या असंतुलन, धर्मांतरण, गोवंश हत्या, तस्करी,  लव जिहाद, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आक्रमण आदि समस्याओं के समाधान एवं जागरण, हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए संतो के नेतृत्व में पदयात्रा चल रही है इसका हम पूरे हृदय से स्वागत करते हैं. इस धर्म संकल्प सभा के आयोजन में सनातनी संतों का वक्तव्य होगा. 51 वैदिक आचार्यों द्वारा शंखनाद कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा. विशाल धर्मसभा का आयोजन रायपुर में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाना है.योगेश तिवारी ने सभी किसानों का आह्वान कर उनसे अपील किया है कि, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक धर्म संकल्प सभा मे सनातनी मूल्यों व संस्कारों को आत्मसात कर अखंड हिन्दू राष्ट्र को संकल्प प्रदान करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें