: सुबह सवेरे-दिन भर रहेगी इन पर नजर
Thu, Sep 22, 2022
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
सुबह सवेरे -
ज्ञानवापी मस्जिद पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
पीएम मोदी देशभर के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करेंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की तलाक की अर्जी पर सुनवाई।
: कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन?राहुल या गहलो
Tue, Sep 20, 2022
कांग्रेस का अगला केंद्रीय अध्यक्ष कौन? सोनिया,राहुल या फिर अशोक गहलोत?सस्पेंस बरकरार!
नेशनल डेस्क-
स्वतंत्र भारत के पहले की राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दो पंचवर्षीय से संगठनात्मक सुप्तावस्था में चली गई पार्टी अब नए कलेवर में आने को बेताब हो रही है। बेताबी नेशनल प्रेसिडेंट के इलेक्शन को लेकर है। एक तरफ पार्टी के भीतर ही बगावत के सुर आक्रामक हैं गैर गाँधीयन को पार्टी अध्यक्ष बनाने को लेकर,जिसमे कुछेक नाम उछले हैं,अशोक गहलोत उनमें से प्रमुख एक हैं। लेकिन राहुल के पूर्व से ही एलान-ए-शब्द हैं कि वे खुद अध्यक्ष पद नहीं संभालना चाहते हैं। वे अभी भारत जोड़ो की लंबी यात्रा पर कदमताल कर भारत के लोगों को जोड़ रहे हैं.ऐसे में पार्टी की निष्पक्षता पर भी उंगली उठती नजर आ रही है।कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर खबर आ रही है। खबरों की मानें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते है। बताया जा रहा है कि इसके लिए 26 से 28 सितंबर के बीच अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के लिए दौड़ने के बारे में सोचने के बजाय राहुल गांधी को ऐसा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोनिया और राहुल गांधी के वफादार सिपाही हैं।[caption id="attachment_3371" align="aligncenter" width="300"]
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अशोक गहलोत वर्तमान मुख्यमंत्री राजस्थान[/caption]राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद आज तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और बिहार तथा मुंबई की कांग्रेस इकाइयों ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालनी चाहिए।कई प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने यह प्रस्ताव उस समय पारित किया है जब मंगलवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाइयां यह प्रस्ताव पारित कर कहा कि कांग्रेस के अगले अध्यक्ष को इसके लिए अधिकृत करें कि वह नए प्रदेश अध्यक्षों और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट की नियुक्ति करें। राहुल गांधी ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि उन्होंने फैसला कर लिया है, लेकिन अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं करेंगे।
राहुल नही लड़ना
चाहते चुनाव?
उन्होंने यह भी कहा था कि यदि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए वह आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे तो वह इसके कारण बता देंगे। राहुल की टिप्पणी को पार्टी में इस संकेत के तौर पर देखा गया है कि वह पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं है। हाल के दिनों में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राहुल के पार्टी अध्यक्ष नहीं बनने पर भी पार्टी में गांधी परिवार का विशेष स्थान बना रहेगा।
राहुल की स्वीकार्यता ज्यादा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष के चयन के लिए आम सहमति का रविवार को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष हों या नहीं हों, उनका पार्टी में हमेशा ''विशेष स्थान'' रहेगा क्योंकि पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में उनकी ''स्वीकार्यता'' है।
19 अक्टूबर को होगा फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे।बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आने के साथ ही पार्टी के भीतर राहुल गांधी को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को भी सात प्रदेश कांग्रेस कमेटियों समेत पार्टी की आठ स्थानीय इकाइयों ने राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित किए।
: 3570 किमी,12 राज्य,150 दिन,राहुल गांधी का राजयोग?भारत जोड़ो यात्रा गढ़ेगी राजपथ,गेम चेंजर होगी राहुल की यात्रा?
Sat, Sep 17, 2022
यूपी के 75 में से सिर्फ एक जिले से गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा,भाजपा शासित चुनावी राज्य गुजरात और हिमाचल यात्रा से बाहर हैं।
3570 किलोमीटर की यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी जिसे 150 दिनों में पूरा करना है।
लालकृष्ण आडवाणी ने भी की थी यात्रा,उनकी यात्रा सत्ता के लिए थी और राहुल की यात्रा सत्य के लिए हैं-कन्हैया कुमार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महज एक छलावा- बीजेपी
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में डर का माहौल,उल्टा सीधा बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है विपक्ष पार्टी- कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी "भारत जोड़ो यात्रा"का सफर तय कर रही है। आज 10वां दिन है।केरल की धरती पर पैदल चल रहे हैं राहुल गांधी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं की फौज और पुलिस कर्मियों की स्पीड राहुल की स्पीड में कदमताल करते दिख रहे हैं। राजनीतिक कुचक्र कुछ भी हो पर भारत जोड़ो यात्रा की खूबसूरती आये दिन बदलाव के साथ निखर रही है। इस यात्रा की खूबसूरती यह है कि बिना रागद्वेष के बिना भेदभाव के राहुल गांधी की पग यात्रा सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरम्भ हुई थी। यह यात्रा 150 दिन तक चलेगी।[caption id="attachment_3347" align="aligncenter" width="300"]
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल एवं सहयोगीगण(फ़ाइल फ़ोटो सोशल मीडिया).[/caption]यात्रा का 10 वां दिन केरल के कोल्लम जिले के पुठियाकाबु से आगे बढ़ी,यात्रा में भारी भीड़ इस बात को साबित करती है कि अभी कांग्रेस से लोगों का मोह व लगाव भंग नही हुआ है।हालांकि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। यात्रा कुल 3570 किमी लंबी चलेगी 12 राज्यों को कवर करना है जिसमे 20 शहरों से होकर गुजरेगी। अलग अलग अंदाज में लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं।https://twitter.com/bharatjodo/status/1570813100013813761?t=MQ7SQdfeiiiwozXInPjmsA&s=19अब चर्चा आम हो रही है कि राहुल गांधी में बड़ा बदलाव है। चेहरे में मुस्कान, चाल में तेजी और सहज भाव लिए राहुल जब आगे बढ़ते हैं तो लोगों में अनायास ही खिंचाव होता जा रहा है और यह खिंचाव राहुल गांधी के हँसमुख व्यक्तित्व की ओर है। बुजुर्ग माताओं के प्यार व तोहफों का खजाना भी राहुल को मिलते जा रहा है। सबको गले लगाते व फ़ोटो शूट कराते, सेल्फी लेते राहुल आगे पढ़ रहे हैं। उनका यही कोट जनरली रहता हैं कि नफरत पर प्यार भारी, नफरत को प्यार से जीतेंगे हिंदुस्तान का दिल.https://twitter.com/RahulGandhi/status/1571006507650777088?t=lhARf3IJ8dIWm6F-fYv1fA&s=19
भाजपा ने बोला हमला,कहा राहुल को इस यात्रा की शुरुवात कन्याकुमारी से नहीं,कराची से करनी चाहिए-भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा अध्यक्ष यूपी
[caption id="attachment_3348" align="aligncenter" width="300"]
यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी[/caption]दूसरी ओर,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर विपक्षी तंज कसने में भी कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। भाजपा के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को कन्याकुमारी से नही,बल्कि कराची से शुरुवात करनी चाहिए थी। बता दें,कि भाजपा लगातार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साध रही है। भूपेंद्र सिंह ने भारत के बंटवारे का कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश उनके परदादा के समय बंट गया,टूट गया और अब पोता देश को जोड़ने यात्रा पर निकला है। यूपी के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस सांसद पर हमला करते हुए कहा कि,राहुल गांधी को अपनी यात्रा पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए। ढाका जो भारत का अभिन्न अंग है,यह भारत से टूटा है।यह हिंदुस्तान का अभिन्न अंग रहा है। कांग्रेस इसको भाजपा की बौखलाहट बता रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि हमने इंडिया नम्बर 1 शुरू किया है.देश मे द्वेष व भ्र्ष्टाचार एवं बेरोजगारी फैली है,इसे दूर करना जरूरी है, जनता को एकजुट होना पड़ेगा.
राहुल गांधी ही कांग्रेस को खत्म करने अकेली ही काफी हैं,अन्य किसी की जरूरत नही-अरविंद केजरीवाल
[caption id="attachment_3349" align="aligncenter" width="300"]
आमआदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल (वर्तमान दिल्ली मुख्यमंत्री)[/caption]अरविंद केजरीवाल ने भी राहुल को चुटकी लेने वाले अंदाज में कहा कि राहुल गाँधी ही काफी हैं कांग्रेस को कमजोर करने के लिए,अन्य की जरूरत नहीं है।दिल्ली मुख्यमंत्री ने ने कहा कि हमने इंडिया नम्बर 1 कैंपेन की शुरु किया है,जनता साथ आये तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि,भाजपा देश मे द्वेष पैदा कर दिया है। सबेरे जब आप अखबार पढ़ते हो,खबर मिलती है यहां एम एल ए खरीद लिए,सरकार गिरा दी,सात से आठ करोड़ इन्होंने खर्च कर दिया,यह पैसा कहां से आ गया.यह आपका और मेरा ही पैसा है.करोड़पतियों का कर्जा माफ कर दिया,एक स्टूडेंट पढ़ने के लिए लोन लेता है,कर्जा न चुका पाए तो कार्रवाई होती है,क्या देश आगे बढ़ेगा.केजरीवाल ने आगे कहा कि,मेरा सपना है जैसी अच्छी शिक्षा मुझे देश ने दी,वैसी अच्छी शिक्षा देश के युवाओं को उपलब्ध कराऊँ। यह बात अरविंद केजरीवाल ने NDTV टाउनहाल में कही।
गेम चेंजर साबित होगी यह भारत जोड़ो पगयात्रा-
ऐसी यात्रा कोई पहली बार नही हो रही है.पहले भी इससे बड़ी भारत यात्राएं हुईं। लेकिन अब किरदार बदल गए हैं। सन 1983 में 4000 किलोमीटर की पदयात्रा युवातुर्क के नाम से मशहूर चंद्रशेखर ने की थी.उनकी भी पदयात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से दिल्ली में राजघाट तक चली थी। उस दौरान देश की समस्या को नजदीक से देखने।को मिली थी,बदलाव भी हुआ था। अब इस भारत जोड़ों यात्रा को राजनीतिज्ञ अपने अपने नजरिये से देख रहे हैं और उनका विश्लेषण यही है कि,निश्चित रूप से इस यात्रा से राजनीतिक बदलाव संभव हो सकेगा,कुछ नही तो कम से कम यह यात्रा "गेम चेंजर" के रूप में जरूर देखी जाएगी जिसके हीरो राहुल गांधी होंगे।[caption id="attachment_3350" align="aligncenter" width="300"]
भारत जोड़ो यात्रा(फ़ाइल फ़ोटो)[/caption]
कहाँ कहाँ से गुजरेगी यात्रा-
बता दें कि,तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पग यात्रा केरल के तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और नीलांबूर जाएगी.इसके बाद कर्नाटक के मैसूर, बेल्लारी,रायचुर, तेलंगाना जामोद,मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचेगी फिर,पैदल यह यात्रा राजस्थान के कोटा,दौसा,अलवर,उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर, दिल्ली -हरियाणा के अंबाला,पंजाब के पठानकोट होते हुए जम्मू होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी. जहां यात्रा का समापन होगा.[caption id="attachment_3351" align="alignnone" width="300"]
यात्रा में राहुल गांधी,छ ग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य(फ़ाइल फ़ोटो यात्रा)[/caption]