ब्रेकिंग

जंगल में लगी आग से दहला क्षेत्र,विद्यालय परिसर तक उठी लपटों से दहशत में विद्यार्थी

राजसत्ता की पुकार,धर्मसत्ता का चाहिए आशीर्वाद!

शंकराचार्य को जान से मारने की मिली धमकी

VHP और RSS प्रमुख की उपस्थिति में संत सम्मेलन

डीजल पेट्रोल के दामों में आई गिरावट,एक्साइज ड्यूटी हुई कम

सूचना

कालनेमि कौन : राजधानी लखनऊ में होगी घोषणा

वाराणसी- कालनेमी कौन है?हिन्दू समाज में कौन है छद्म हिन्दू,ठोंगी सनातनी? इसका परीक्षण होगा उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में । परीक्षण का आधार बनेगीं गो माता।

बता दें कि,माघ मेला में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य को स्नान करने से रोका गया और मौनी अमावस्या के दिन बटुकों, संतों को उनकी शिखा को पकड़ कर पीटा गया उन्हें अपमानित किया गया। उसी संदर्भ में वाराणसी के श्री विद्यामठ में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी।

पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने एक भाषण में कहा है कि सनातन के कालनेमियों से सावधान रहना चाहिए। उसी का परख करने के लिए और मुख्यमंत्री के सवालों का जबाब पता करने के लिए लखनऊ में बड़े संत सम्मेलन में इसकी परख की जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री के हिन्दू होने पर प्रश्न खड़ा किया है। और पूंछा है कि शंकराचार्य की प्रामाणिकता पर प्रश्न उठाने वाले से शंकराचार्य यह पूंछ रहे हैं कि आगे योगी आदित्यनाथ बताएं कि वह हिन्दू हैं कि नहीं।

यदि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हिन्दू हैं तो गो माता को राज्य माता घोषित करें और गो हत्या पर प्रतिबंध लगाए । यदि 40 दिनों के भीतर यूपी सरकार गो माता की हत्या पर प्रतिबंध लगाकर राज्य माता घोषित कर देती है तो उन्हें सच्चा हिन्दू माना जायेगा और उनका अभिनंदन किया जाएगा। और यदि 10 मार्च तक गो माता को राज्य माता घोषित नहीं किया जाता तो उन्हें छद्म हिन्दू व कालनेमि घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें