: सीएम योगी को सांसद गांधी ने लिखा पत्र और रखी यह मांग.
Thu, Apr 6, 2023
वरुण गाँधी का सीएम योगी को पत्र,किसानों को मुआवजा देने की रखी मांग-
पीलीभीत
- बीजेपी सांसद वरुण गाँधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानो के संबंध में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर किसानो की फसल की नुकसानी हेतु मुआवजे की मांग की है.उन्होंने वरुण गाँधी ने सीएम योगी को यह लिखा है कि,आपको अवगत कराना है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत - बहेड़ी में लगातार हो रही बेमौसम मूसलाधार बारिश के कारण किसानो की गेंहू की फसल के साथ एनी फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है.खासतौर पर गेंहू की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है.जिसकी वजह से अन्नदाता के ऊपर आर्थिक संकट आ गया है .इस दैवीय आपदा के कारण किसानो को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचा है जिसकी वजह से अन्नदाता बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं.इस स्थिति में किसानो के नुकसान का उचित आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए ,जिससे अन्नदाता को राहत मिल सके.
डीएम को भी लिखी है चिट्ठी -
वरुण गांधी ने सीएम योगी से अपील की है की जिम्मेदार अधिकारीयों को निर्देश दिया जाय की वे किसानों को हुए नुकसान का आकलन करें.उन्होंने लिखे हुए पत्र में यह भी कहा की 'मेरा आपसे आग्रह है कि इस दैवीय आपदा का तत्काल संज्ञान लेते हुए मेरे लोकसभा क्षेत्र पीलीभीत - बहेड़ी में जहाँ जहाँ बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों का नुकसान हुआ है वहां जल्द से जल्द इस नुकसान का आकलन क्र उचित मुआवजा दिलवाने के लिए संबंधित अधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का कष्ट करें.सांसद गांधी ने जिलाधिकारी प्रवीण लक्ष्कार को भी चिट्ठी लिखकर किसानो को मुआवजा दिलाने की मांग की है .बता दें कि,उत्तरप्रदेश के कई इलों में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है जिससे गेहूं की फसलों का काफी नुकसान हुआ है.
: अब स्वच्छ व सुंदर बनेंगे यूपी के गाँव,सीएम योगी का जारी हुआ निर्देश
Wed, Apr 5, 2023
लखनऊ
- उत्तरप्रदेश में अब राज्य सरकार गावों को स्वच्छ व् सुन्दर बनाने के लिए ग्राम प्रधानों,ग्राम सहायक र सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित कराएगी .इसकी जानकारी पंचायती राज विभाग के एक अधिकारी ने दी. पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य ज कुमार ने बतया की इस संबंध राज्य भर में २१ प्रशिक्षण केंद्र बनाये जायेंगे,जहाँ अलग अलग सत्रों में २५ हजार ग्राम प्रधानो समेत कुल८३ हजार लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.[caption id="attachment_4223" align="aligncenter" width="300"]
ऐसे दिखेंगे स्वच्छ गांव (प्रतीकात्मक तश्वीर).[/caption]आगे उन्होंने यह भी बतया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार राज्य के सभी गावों में ठोस और तरल कचरे के प्रबंधन को लेकर उचित कदम उठाने और इसके लिए ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी की जा रही है.जल्द ही क्रियान्वयन किया जाएगा.इसका ब्लू प्रिंट विभाग को जा चुका है,प्रशिक्षण दे कर गांवों को स्मार्ट बनाने की पहल दिखने लगेगी.
: बनारसी पान और लंगड़ा आम अब और हुए खास,मिला जी आई टैग.33 में से 10 यूपी के उत्पाद!
Tue, Apr 4, 2023
वाराणसी
-
बनारस तो बनारस ही है भई! यहां की हर चीज कुछ न कुछ बयां करती है.बनारसी पान और बनारस के लंगड़ा आम तो विश्व प्रसिद्ध है.यहां का बनारसी पान और लंगड़ा आम खूब मन भाता है,इसीलिए तो दोनों को मिल गया GI टैग!
[caption id="attachment_4218" align="aligncenter" width="300"]
बनारसी पान[/caption]जिन 33 चीजों को को जी आई टैग दिया गया उनमें से 10 चीजें यूपी की हैं.दरअसल,जी आई टैग के जरिये किसी क्षेत्र विशेष के उत्पाद या चीज को मान्यता दी जाती है.इसके जरिये किसी चीज को किसी जगह से प्रमाणित किया जाता है.वैसे तो बनारसी पान के किस्से तो आपने खूब सुने ही होंगे अब यह और लाजबाब हो गया क्योंकि अब इसको जी आई टैग मिल गया है.[caption id="attachment_4219" align="alignnone" width="300"]
बनारसी लंगड़ा आम[/caption]बनारसी पान ही अकेला नही है बल्कि बनारस का लंगड़ा आम भी साथ है जिसे जीआई टैग मिल गया है.द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक 31 मार्च को 33 चीजों को जी आई टैग दिया गया है.यह पहली बार हुआ है कि जब इतनी सारी चीजों को एक साथ जी आई टैग प्रदान किया गया है.अब यूपी के कुल जी आई उत्पादों की संख्या बढ़कर 45 हो गई हैं,जिनमे से 20 चीजें तो अकेले बनारस(वाराणसी) से ही हैं.अभी तक कुल 441 भारतीय उत्पादों तथा 34 विदेशी उत्पादों को जी आई टैग (GI TAG) दिया गया है.