: छत्तीसग़ढ में सीबीआई की रेड : जाने मामला क्या है,क्यों हुई है 5 अफसरों पर FIR
Sun, Sep 4, 2022
एचसीएल के रिटायर्ड सीएमडी के बंगले में सीबीआई का छापा,5 अफ़सरों पर FIR: मामला भ्र्ष्टाचार का
[caption id="attachment_2958" align="aligncenter" width="300"]
सीबीआई (फ़ाइल फ़ोटो)[/caption]
भिलाईं
- हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के रिटायर्ड सीएमडी (चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर) संतोष शर्मा के घर में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने छापा मारा है। दिल्ली और रायपुर की संयुक्त टीम सुबह 5 बजे इनके दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर-2, तालपुरी और मैत्रीकुंज स्थित बंगलों में एक साथ पहुंची थी। जिसके बाद से तीनों बंगलों में जांच जारी है। एचसीएल के सीएमडी पद से वो दो साल पहले ही रिटायर हुए हैं। वर्तमान में संतोष शर्मा कर्नाटक की एक कंपनी के डीजीएम कंसलटेंट के रूप में काम कर रहे हैं।[caption id="attachment_2959" align="aligncenter" width="300"]
सीबीआई की ओर से आरोपी बनाए गए संतोष शर्मा(फ़ाइल फ़ोटो)[/caption]एचसीएल का मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मलाजखंड में कॉपर के रॉ मटेरियल से सोना निकालने प्लांट है। वहां एक नई यूनिट डाली जा रही है। नया प्लांट बनाने के लिए एक कंपनी को 200 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया था। वह प्लांट बना भी नहीं और संतोष शर्मा ने सीएमडी रहते हुए उस कंपनी को 100 करोड़ का भुगतान कर दिया था। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। यही कारण है कि रिटायर होने के दो साल बाद भी एचसीएल संतोष शर्मा की 75 लाख रुपए की राशि रोके हुए है।सीबीआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने रायपुर की टीम के साथ मिलकर यह छापेमारी की है। इस टीम में दिल्ली के 8 बड़े अधिकारी और 5 रायपुर सीबीआई के अधिकारी शामिल हैं। 13 अधिकारियों की बनी 3 टीमों ने संतोष शर्मा के सेक्टर-2, रिसाली और मैत्रीकुंज स्थित घर में शुक्रवार सुबह 5 बजे एक साथ छापेमारी की है। जिस समय सीबीआई की टीम दबिश देने पहुंची थी। उस समय शर्मा अपने भिलाई स्थित बंगले में ही मौजूद थे। टीम ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करायी है।
इन पर मामला हुआ दर्ज -
सीबीआई ने एचसीएल के तत्कालीन सीएमडी कैलाश धर दीवान और पूर्व कार्यकारी निदेशक (सामग्री और अनुबंध) दिलीप कुमार महाजन, महाप्रबंधक (परियोजना) विनय कुमार सिंह, तत्कालीन निदेशक (संचालन) और पूर्व सीएमडी संतोष शर्मा और तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक ( इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) विवेक गुप्ता सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश व धोखाधड़ी के साथ-साथ आपराधिक कदाचारसे जुड़े भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया है।
: सीएम भूपेश की भविष्यवाणी: राज्य में पड़ सकते हैं सीबीआई व ईडी के छापे
Sun, Sep 4, 2022
रायपुर
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहला मानपुर जिले का उद्घाटन किया. रायपुर लौटकर पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा है, ‘लोकतंत्र में बीजेपी का विश्वास नहीं है. झारखंड के विधायक छत्तीसगढ़ में आकर रुके हुए हैं. हमने उनका स्वागत किया है. अब बीजेपी के लोग इसका विरोध कर रहे हैं, प्रदर्शन भी कर रहे हैं. मेरे शुभचिंतकों ने मुझे बताया है कि बहुत जल्द ईडी और आईटी का छापा पड़ने वाला है, क्योंकि हमने लोकतंत्र को बचाने के लिए झारखंड के विधायकों को अपने यहां रोका है. लोकतंत्र को बचाने में हमने थोड़ी सी भूमिका निभाई है.’[caption id="attachment_2933" align="aligncenter" width="273"]
भूपेश बघेल सीएम छत्तीसगढ़[/caption]
सीएम बघेल ने तंज
कसते हुए कहा कि जब तक राज्य में भाजपा की सरकार थी तब तक भाजपा वाले छत्तीसगढ़ी संस्कृति और यहां के भगवान को नही माना।अभी हाल ही में एक कार्यक्रम उद्घाटन में आये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हमने पोरा तीजा पर आमंत्रित कर उन्हें नांदिया बैल की पूजा पद्धति से अवगत कराया व उसमे उनको शामिल किया। अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आ रहे हैं उन्हें भी छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा चीला का स्वाद चखने का आमंत्रण दिया हूँ, अच्छी बात यह है कि कम से कम अब भाजपा वाले इसको समझ तो रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना अब मंहगा पड़ने लगा है।भाजपा इसको लेकर ईडी व सीबीआई के छापे से नापती है। कुल मिलाकर प्रदेश मुखिया ने जांच एजेंसियों का रेड पड़ने की संभावना जताई है।
: गांजा तस्कर को पकड़ कर छ ग पुलिस ने भेजा जेल
Sat, Sep 3, 2022
बालोद
- जिला अंतर्गत पुरुर थाने की पुलिस को गांजा तस्कर को पकड़ने मिली कामयाबी ने पुलिस की मुखबिरी व चुस्ती को एक बार फिर कामयाबी मिली है। दरअसल,यूपी के जिला गाजीपुर निवासी 22 वर्षीय गोविन्द कुमार पिता राजदेव राम को बालोद जिले की पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है। गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था जिसको यूपी में खपाना था,छत्तीसगढ़ राज्य की पासिंग कार क्रमांक CG 13 AN 1345 में लगभग 15 किलो गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपया आंकी गई है,पकड़ा गया है।उड़ीसा से यूपी के लिए रवाना कार को पुलिस ने उस वक्त पकड़ा जब जगतरा टोल प्लाजा में चेकिंग हो रही थी,पुलिस ने कार को रोकना चाहा,लेकिन उक्त आरोपी ने कार रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी,पुलिस को इस पर गड़बड़ी की आशंका हुई,जिसपर धर पकड़ कर कार की तलाशी ली गई जिसमें कुल 14 किलो 700 ग्राम गांजा पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसमे पुरुर प्रभारी अरुण साहू व उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही.[caption id="attachment_2892" align="aligncenter" width="300"]
पकड़ा गया गांजा तस्कर पुलिस के गिरफ्त में[/caption]