: जिला-नगर प्रशासन का उरला में चला बुलडोजर,अवैध निर्माण को किया दमीदोज
Sat, Jun 25, 2022
दुर्ग
- शहर में हो रहे अवैध निर्माणों को लेकर शहर व जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। जिसकी एक झलक शनिवार को उरला में देखने को मिली। जिला प्रशासन निगम प्रशासन एवं टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों के द्वारा
उरला में नेशनल हाईवे के पास खसरा नंबर 782 और 783
में लगभग 3 एकड़ भूमि पर सुनील कुमार गुप्ता एवं हिमांशु अग्रवाल द्वारा बिना ले आऊट पास कराएं अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था जिसे संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग के रोड रास्ता नालियों एवं बाउंड्री वाल को नगर निगम की जेसीबी के द्वारा नेस्तनाबूत कर दिया गया. जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम अवैध प्लाटिंग के मामले में पूरी तरह से सजग होकर कार्रवाई कर रही है.आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे, नगर निगम के प्रभारी आयुक्त आशीष देवांगन तहसीलदार दुर्ग प्रकाश सोनी, उपायुक्त मोहे॓॑द्र साहू भवन अधिकारी प्रकाश थवानी, सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान, नगर एवं ग्राम निवेश के वरिष्ठ मानचित्रकार राजेश डूमरे, राजस्व निरीक्षक श्रीमती सुनीति निषाद, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, उरला पटवारी चंद्रशेखर साहू, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, एवं अतिक्रमण दल के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
: रिसाली निगम से भिलाई निगम में कर्मचारियों की हुई वापसी,मिली नई जिम्मेदारी
Fri, Jun 24, 2022
भिलाई
- नगर निगम के कार्यों में कसावट लाने भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अभियंताओं के प्रभार क्षेत्र में परिवर्तन के आदेश जारी किये है।
आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा जारी आदेश के अनुसार विनीता वर्मा सहायक अभियंता जो अब तक 15वें वित्त आयोग का कार्य मुख्य कार्यालय सुपेला में देख रही थी उन्हें सहायक अभियंता जोन 01 नेहरू नगर में स्थानांतरित किया गया है। मानचित्रकार बसंत साहू को 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जोन 02 वैशालीनगर, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा जोन 02 वैशालीनगर से जोन 01 में वहीं रिसाली निगम से आये उपअभियंता हिमांशु कावड़े को 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट, उप अभियंता विष्णु चन्द्राकर को वाहन शाखा से जोन 04, उप अभियंता चंद्रकात साहू को जोन 04 से वाहन शाखा तथा मनीषा श्रीवास राजस्व उप निरीक्षक को राजस्व विभाग निगम मुख्यालय से जोन 01 नेहरू नगर में स्थानांतरित किया गया है।
भिलाई निगम में हुई वापसी-
इसी प्रकार नवगठित रिसाली निगम से आये जो पूर्व में भिलाई निगम में कार्यरत कर्मचारी जिनका संविलियन नहीं किया गया है, उन अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं भिलाई निगम में वापस किया गया उन सभी का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम में नवीन पदस्थापना किया है जिसमें रविशंकर महलवार राजस्व निरीक्षक को जोन 05, धनुषराम वर्मा सर्वेयर को राजस्व विभाग, दीपक मेश्राम वाहन चालक को वाहन शाखा, प्यारे लाल बंजारे वार्डप्यून को जोन 02 स्वास्थ्य विभाग, खेतीहारिन बाई मजदूर को उद्यान विभाग जोन 01, बिसनी बाई साहूू मजदूर को जोन 01, कविता यादव हेल्पर को जोन 05, देवनारायण यादव चैकीदार को जोन 05, रामदयाल सफाई कामगार को प्रधानमंत्री आवास शाखा, मुकुंदा राम सफाई कामगार को जोन 05, परसराम सफाई कामगार को जोन 01, बी.पालवू सफाई कामगार को वाहन शाखा, मनटोरा बाई सफाई कामगार को जोन 05, शंभुनाथ सफाई कामगार को वाहन शाखा, शंकर सफाई कामगार को जोन 05, प्रेमिन बाई सफाई कामगार को जोन 05, बी.डेविड सफाई कामगार को उपायुक्त 02 कक्ष, चेतन लाल ताम्रकार सफाई कामगार को राजस्व विभाग, इंदल सफाई कामगार को जोन 05, जी.चिन्नैया सफाई कामगार को जोन 05, के.इमालिया सफाई कामगार को सभापति कक्ष, संजय गायकवाड़ सफाई कामगार को स्वास्थ्य विभाग मुख्य कार्यालय, गोविन्द सेन पम्प सहायक को जोन 02, वेदराम जोशी पम्प सहायक को योजना विभाग, मुनिया बाई भृत्य को उपायुक्त 02 कक्ष, रोहित कुमार वर्मा फिटर को 77 एमएलडी, अनिल कुमार देशमुख हेल्पर को जोन 03, गणेश राम बघेल चैकीदार को जोन 02, किशन बहादूर चैकीदार को प्रथम अपीलीय अधिकारी कक्ष, रामेश्वर लाल निषाद प्रोसेस सर्वर को उपायुक्त 02 कक्ष, एस नारायण सफाई कामगार को जोन 01, पूषणलाल देशमुख पम्प सहायक को जोन 02, प्यारे लाल नायक पम्प सहायक को योजना विभाग में पदस्थ किया गया है। निगम आयुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों से कहा है कि आगामी वर्षा काल का ध्यान रखते हुए सौंपे गये जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे ताकि क्षेत्र के नागरिको को कोई दिक्कत न हो।
: यलो यलो हैप्पी यलो के साथ हेरिटेज में मनाया गया यलो डे
Fri, Jun 24, 2022
दुर्ग- शहर के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्रों को "यलो" यानी पीले रंग की वस्तुओं व फलों की पहचान करा यलो डे मनाया गया। शुक्रवार को इस मौके पर सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस में स्कूल पहुंचे थे।वहीं कक्षाओं को भी पीले रंग के गुब्बारे व पीली रंग की पन्नियों एवं गुब्बारों से सजाया गया। स्कूल की टीचर राजवंत कौर ने बच्चों को पीले रंग के फलों व गुब्बारों सहित अन्य पीली बस्तुओं की पहचान कराते हुए पीले रंग (यलो कलर) का महत्व बताया।
इस मौके पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्यारी मुस्कान के साथ कविता सुनाकर नृत्य भी किया,जिससे उपस्थित सभी लोगों का इन बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों को चॉकलेट बांटी गई। यलो डे के मौके पर स्कूल के डायरेक्टर बृजमोहन उपाध्याय, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर फूलमाली, हेडमिस्ट्रेस रचना निगम, प्रदीप कौर,स्वाति श्रीवास्तव,सिमरनजीत कौर,हरसिंदर कौर उपस्थित रहे।सभी का योगदान सराहनीय रहा।