: सुबह सवेरे-दिन भर रहेगी इन पर नजर
Thu, Sep 22, 2022
सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर
सुबह सवेरे -
ज्ञानवापी मस्जिद पर वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होगी।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
पीएम मोदी देशभर के पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करेंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या की तलाक की अर्जी पर सुनवाई।
: 15 वें राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू ने ली शपथ
Mon, Jul 25, 2022
नई दिल्ली - नेशनल डेस्क/ द्रोपदी मुर्मू ने भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। सेंट्रल हाल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमणा ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
[caption id="attachment_2176" align="aligncenter" width="300"]
राष्ट्रपति पद की शपथ लेती राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू[/caption]शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यरूप से उपराष्ट्रपति व राज्य सभा के सभापति एम वेंकैया नायडू,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिड़ला,मन्त्रिपरिषद के सदस्य,राज्यपाल,सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख एवं सैन्य अधिकारी शामिल रहे।
: रोल मॉडल : एक ऐसा IAS जो अपने स्किल व हुनर से पीएम मोदी तक छोड़ी छाप ,आखिर हैं कौन?
Thu, Jul 7, 2022
करियर डेस्क
. (
जरा हट के)
..
देश में कुछ ऐसे IAS और IPS हैं जो समाज और युवाओं के लिए रोल मॉडल बन जाते हैं। हम आपको एक ऐसे IAS अधिकारी की स्टोरी बता रहे हैं जो अपने कामों के कारण समाज के लिए रोल मॉडल बन गए।
आज हम आपको कहानी बता रहे हैं
IAS अधिकारी कुंदन कुमार
(Kundan Kumar) की। आइए बताते हैं कि आखिर कैसे कुंदन कुमार समाज के लिए रोल मॉडल बन गए। सरकारी स्कूल में स्मार्ट क्लास की शुरुआत कुंदन कुमार ने बांका जिला में पांच सरकारी विद्यालयों से स्मार्ट क्लास (Smart Class) की शुरुवात की। उनका ये प्रयास अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी तक पहुंच गया था। उन्होंने अमेरिका के गुयाना टाउन में उन्नयन कार्यक्रम में कैम्पम अवार्ड जीता था।
बिहार में बने रोल मॉडलस्मार्ट क्लास का प्रोजेक्ट बिहार के सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल बन गया है। उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बाद अब एक साथ 111 से अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के जरिए छात्रों को डिजिटल शिक्षा ( Digital Education) दी जा रही है।
IPS अफसर रहेआईएएस बनने से पहले कुंदन कुमार 2009 बैच के IPS थे। उत्तराखंड कैडर में तीन साल आईपीएस रहे फिर 2012 में IAS बने। वो आईएएस, आईपीएस और इंजीनियर के साथ तीनों क्षेत्रों के जानकार हैं।
पीएम मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित -
आईएएस कुंदन कुमार को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं। यह सम्मान उन्हें बिहार के समस्तीपुर के डीएम के रुप में किये गये कामों के बदले में मिला था।
कुंदन कुमार ने नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों की जाने वाली गड़बड़ी को पकड़ा था
।स्टार्टअप लाने का दिया था आदेशबेतिया में डीएम रहते हुए कुंदन कुमार ने स्टार्टअप जोन शुरू किया था। इस स्टार्टअप जोन की सीएम नीतीश कुमार ने भी सराहना की थी।
दरअसल उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में चलाए गए स्किल मैपिंक की योजना को
प्रोजेक्ट किया, जिसे
देशभर में सराहा गया था।