उत्तरप्रदेश
अब तक 255 …गिरफ्तार.रासुका के तहत कार्रवाई
लखनऊ के हजरतगंज से गिरफ्तार मुख्य आरोपी,संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर
राज्य ब्यूरो (उत्तरप्रदेश)- उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के विरुद्ध अब तक कुल 13 अपराध प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। जिसमे 255 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इसकी जानकारी एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे प्रयागराज में 68,हाथरस में 50,सहारनपुर में 64,अंबेडकर नगर में 28,मुरादाबाद में 27,अलीगढ़ में 3 और फिरोजाबाद में 13 और जालौन में 2 लोग शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सहारनपुर और प्रयागराज में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एन एस ए) के तहत गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी एवं उनके अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चलेगा।