
झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.